Mamata Machinery IPO: ममता मशीनरी के IPO का इंतजार करने वाले निवेशकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षण है। ममता मशीनरी के आईपीओ को निवेशकों का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ है। 19 दिसंबर, 2024 को ओपन हुए इस IPO ने 23 दिसंबर, 2024 तक यानि 3 दिन में लगभग 195 बार सब्सक्रिप्शन प्राप्त किया है।
ममता मशीनरी के इस पब्लिक इश्यू का लगभग 200 गुना के आसपास सब्सक्रिप्शन, निवेशकों के बीच भारी उत्साह को दर्शाता है। IPO को विभिन्न श्रेणियों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है, रिटेल कैटेगरी में इसे 138 बार सब्सक्रिप्शन किया है। जानकारी के अनुसार IPO (Initial Public Offering) का उद्देश्य कंपनी के विस्तार और पूंजी जुटाने के लिए है। यह IPO ग्रे मार्केट में भी धूम मचा रहा है। लेकिन अलॉटमेंट का रिजल्ट ही निवेशकों की धड़कने बढ़ाता है।
कंपनी का प्रोफाइल
ममता मशीनरी की स्थापना अप्रैल 1979 को गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुई थी। यह एक प्रमुख भारतीय कंपनी है, जो प्लास्टिक बैग, पाउच और पैकेजिंग उपकरण बनाने के लिए मशीनों का निर्माण और निर्यात करती है। ममता मशीनरी निर्माण क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है। कंपनी का फोकस पैकेजिंग और ऑटोमेशन सॉल्यूशन्स पर है।
ममता मशीनरी लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.mamata.com/
Mamata Machinery IPO डिटेल्स
IPO का साइज ₹179.39 करोड़ था, और प्राइस बैंड ₹230-₹243 प्रति शेयर निर्धारित किया गया।
No. | Mamata Machinery IPO Activity | Date |
---|---|---|
1. | IPO Open Date | 19th December 2024 |
2. | IPO Close Date | 23rd December 2024 |
3. | Allotment Finalization Date | 24th December 2024 |
4. | Initiation of Refunds | 26th December 2024 |
5. | Credit of Shares to Demat Account | 26th December 2024 |
6. | IPO Listing Date | 27th December 2024 |
IPO का लॉट साइज और निवेश का न्यूनतम मापदंड
निवेशकों को 61 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन करना था। न्यूनतम निवेश ₹14,823 के करीब था।
IPO सब्सक्रिप्शन डिटेल्स
– रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII): 138.08 गुना सब्सक्राइब किया गया।
– क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): 235.88 गुना से अधिक।
– नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII): 15 गुना।
IPO अलॉटमेंट प्रक्रिया
ममता मशीनरी IPO का अलॉटमेंट 22 दिसंबर 2024 को फाइनल हुआ। IPO अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी तरह से सेबी (SEBI) के नियमों और गाइडलाइंस के अनुसार की जाती है।
BSE की वेबसाइट पर ऐसे जानें अलॉटमेंट
स्टेप 1: सबसे पहले बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
स्टेप 2: Issue Type में Equity सेलेक्ट करें।
स्टेप 3: फिर ड्रॉप डाउन में इश्यू का नाम यानी कंपनी का नाम (Mamata Machinery Limited) चुनें।
स्टेप 4: आवंटन की स्थिति की जांच करने के लिए एप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5: इसके बाद I’m not a robot के सामने बने बॉक्स पर क्लिक करके नीचे लिखे Search पर क्लिक कर दें। अलॉटमेंट की जानकारी आ जाएगी।
रजिस्ट्रार के माध्यम से IPO अलॉटमेंट चेक करने की प्रक्रिया:
निवेशकों को रजिस्ट्रार के माध्यम से ममता मशीनरी आईपीओ आवंटन की स्थिति की जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।
स्टेप 1: लिंकइनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट (https://linkintime.co.in/initial_offer/) पर जाएं।
स्टेप 2: ड्रापडाउन मेनू से ममता मशीनरी आईपीओ चुनें।
स्टेप 3: इन तीन तरीकों में से किसी एक कॉम चुनें: पैन आईडी, डीमैट अकाउंट नंबर या एप्लीकेशन नंबर।
स्टेप 4: आपके द्वारा चुने गए मोड से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5: अब दिए गए कैप्चा को सही तरीके से भरें और Submit पर क्लिक करें।
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP):
ममता मशीनरी लिमिटेड के आईपीओ का ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कंपनी का अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में लगभग 260 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। 243 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से यह 107 फीसदी प्रीमियम है। ग्रे मार्किट के हिसाब से ममता मशीनरी के शेयर का प्राईस ₹490-₹503 के बीच लिस्ट हो सकता है जो इस IPO के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
ये भी पढ़ें: Pushpa 2 The Rule Movie Review